स्वदेशी कंपनी Mahindra ला रही देश की सबसे दमदार Electric Car, Tata-Maruti की बढ़ने लगी टेंशन!

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में EV का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। अब इलेक्ट्रिक कारें ट्रेंड में भी आ रही है तो लगभग हर कार निर्माता कम्पनी अब अपना ध्यान EV मॉडल बनाने में लगा रही हैं। जिसका आलम है की वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों के लिए एक से बढ़ के एक नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश कर रही हैं। साल 2023 में भी वाहन निर्माता कंपनियां भारत की सड़कों पर दौड़ाने के लिए नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने वाली हैं। इस कड़ी में टॉप नाम है महिंद्रा और टाटा मोटर्स का।

Tata Tiago EV : टाटा मोटर्स ने अपना तीसरा EV का मॉडल टियागो ईवी को मार्केट में उतार दिया है। भारतीय बाजार में ये गाड़ी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक है। इसे 8.49 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस कार को दो बैटरी पैक विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें 24 किलोवॉट की बैटरी के साथ कार सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इस गाड़ी की डिलीवरी अगलेबाल जनवरी से शुरू होगी।

Mahindra XUV400 : बीते महीने महिंद्रा ने भी XUV 400 को लोगों से रूबरू करवाया था। बता दें इस मॉडल को 2023 जनवरी से लॉन्च किया जाएगा। इस EV में महिंद्रा ने 39.4 किलोवॉट की बैटरी दी है। खबरों की माने तो माना जा रहा है कि महिंद्रा की नई ईवी 15-20 लाख की रेंज में आएगी।

Tata Punch EV : हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है की टाटा अपनी एक और नई EV भी मार्केट में उतरेगी। खबर है कि अगले साल 2023 में टाटा मोटर्स की एसयूवी कार पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में पेश हो सकता है।