Mahindra लेकर आ रही देश की सस्ती Electric Car, माइलेज और फीचर्स दोनों मिलेंगे कमाल, कीमत 3 लाख..

डेस्क : इलेक्ट्रिक गाडियों ने भारतीय बाजार में काफी तेजी पकड़ बना रहा है। बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के बीच लोगों का का इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुझान बढ़ा है। वहीं वाहन कंपनी भी अपने ग्राहकों के लिए नए-नए वाहन लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में महिंद्रा भारतीय बाजार में महिंद्रा एटम (Mahindra Atom) लॉन्च करने जा रही है।

क्या है महिंद्रा एटम : महिंद्रा एटम को क्वाड्रिसाइकिल के रूप में वर्गीकृत किये जाने वाले यह ईवी इ-ऑटो रिक्शा के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा। महिंद्रा एटम आरामदायक और स्मार्ट फीचर्स के साथ स्वच्छ ऊर्जा से लैस है। ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया एटम में बड़ी खिड़कियों और दो दरवाजों के साथ एक बॉक्सी सिल्हूट दिया गया है। फ्रंट में सिंपल लुक और रियर में इंडिकेटर और रिवर्सिंग लैंप के साथ सिंपल थ्री-एलिमेंट टेललाइट्स का एक जोड़ा मिलता है। हालांकि महिंद्रा एटम की फिलहाल कमर्शियल यूज़ के लिए पेश किया गया है। महिंद्रा ने इसे ऑटो एक्सपो 2020 में महिंद्रा पेश किया था। बतादें कि RTO डॉक्युमेंट्स लीक होने पर इस ईवी एटम के संबंधित कई रोमांचक बातें जानने को मिला। तो आइए इस कार के बारे में विस्तार में जानते हैं।

चार वैरिएंट के साथ होगी लॉन्च : इस लीक हुए आरटीओ (RTO) डॉक्युमेंट्स सेमिली जानकारी के मुताविक एटम को चार वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें K1, K2, K3 और K4 शामिल है। इन वेरिएंट की विशेषताओं की बात करें तो पहले दो वेरिएंट 7.4 kWh बैटरी पैक के साथ आएंगे, जबकि अन्य दो शक्तिशाली 11.1 kWh बैटरी पैक के साथ आएंगे। एटम के K1 और K3 बेस वेरिएंट एयर कंडीशनिंग सिस्टम के साथ नहीं आते हैं, जबकि K2 और K4 में यह सुविधा है। वहीं यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक वाहन साबित होने वाली है। इसकी कीमत 3 से 5 लाख तक होने की संभावना है।