भूल जाइए 7-सीटर कार – Mahindra ला रही 9-सीटर SUV, Thar वाला होगा दमदार इंजन..

डेस्क : महिंद्रा अपनी दमदार एसयूवी के लिए मार्केट में पसंद की जाती है। यदि आप भी महिंद्रा की गाड़ियां खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। महिंद्रा की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक महिंद्रा बोलेरो है। इस गाड़ी को 2 मॉडल में पेश किया जाता है। इसमें Bolero और Bolero Neo शामिल है। अब कंपनी इसका एक और मॉडल लाने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra जल्द ही Mahindra Bolero Neo Plus नाम से एक नई गाड़ी लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ डीजल इंजन ही दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra Bolero Neo Plus में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा। यही इंजन Mahindra Thar में भी मिलता है. हालांकि, इस इंजन को बोलेरो नियो प्लस के लिए ट्यून किया जा सकता है। इसे 7 सीटर और 9 सीटर वेरिएंट में लाया जा सकता है। एक एम्बुलेंस संस्करण भी होगा, जिसमें 4 सीटों वाला बेड भी होगा।

जानिए इस गाड़ी की कीमत : कार की कीमत की बात करें तो यह 10 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक हो सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो बोलेरो नियो प्लस की लंबाई 4400mm, चौड़ाई 1795mm और ऊंचाई 1812mm हो सकती है। जबकि इसका व्हीलबेस 2680mm का होगा।

कंपनी बोलेरो नियो प्लस के बाद महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। इसे जनवरी 2023 में पेश की जाएगी। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसमें 39.5kWh का बैटरी पैक है, जो 148bhp और 310Nm डिलीवर करता है। यह 8.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है।