KTM या फिर BMW आप के लिए कौन सी Sports Bike है बेहतर? चुटकियों में कंपैरिजन समझ लीजिए….

KTM VS BMW:KTM अपनी बाइक में देती है कूल फीचर्स. वहीं, BMW अपने दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। तो आइए आज हम आपको 300 सीसी सेगमेंट की दोनों बाइक्स KTM 390 Adventure और BMW G310 RR की फीचर्स और कीमत के बारे में कई बातें विस्तार से बताने वाले हैं।

बीएमडब्ल्यू के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक हैं : बीएमडब्ल्यू की यह बाइक महज 7.17 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें स्प्लिट-सीट सेटअप, फ्रंट में यूएसडी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सेटअप मिलता है। बाइक का कुल वजन 174 किलोग्राम है और इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। BMW G 310 RR में 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टर्न इंडिकेटर, टेल लाइट मिलती है। इसमें एक डिजिटल कंसोल मिलता है। सेफ्टी के लिए इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

17 इंच के अलॉय व्हील उपलब्ध हैं : इस बाइक में 312.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 34 bhp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।वही इस बाइक की शुरुआती कीमत 3,54,534 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय है। इस बाइक के दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में ये मौजूद हैं। इसमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम लगा हुआ है। इस बाइक में आपको सीट की ऊंचाई 811mm दी जा रही है। इस बाइक में आपको डबल चैनल एबीएस, 17 इंच के अलॉय व्हील लगा हुआ हैं।

केटीएम में 14.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है : केटीएम की बाइक में 373 सीसी का दमदार इंजन मिल रहा है। यह इंजन 43.5 bhp की पावर और 37 एनएम का पीक टॉर्क दे रहा है। बाइक का फ्यूल टैंक 14.5 लीटर का दिया गया है। साथ ही इस डैशिंग बाइक में 19 इंच के बड़े एलॉय व्हील और वाइल्ड फीचर्स लगे हुए हैं। इस बाइक के फ्रंट में 19 इंच के एल्युमीनियम स्पोक व्हील और रियर में 17 इंच के व्हील लगा हुआ हैं।