आ रही Maruti की ये धांसू Electric SUV! जानिए – क्या होगी कीमत…

Maruti eVX : हाल ही में ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान Maruti ने अपनी SUV eVX को लोगों के सामने पेश किया था और अब इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी भी हो रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल तक इस इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा Maruti Suzuki अन्य कई इलेक्ट्रिक कारों पर भी काम कर रही है।

लेकिन Maruti Suzuki eVX को भारत में साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी द्वारा इस गुजरात के एक प्लांट में तैयार किए जाने की तैयारी चल रही है। गुजरात के प्लांट में इसे बनाकर दुनिया भर के मार्केट में बेचा जाएगा। जानकारी मिली है कि eVX को Toyota के साथ मिलकर बनाया जा रहा है।

कैसा होगा इसका डिजाइन

Suzuki eVX की डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना मेंअलग हो सकती है। इसमें पीछे की तरफ एक होरिजेंटल LED बार लगाया जायेगा जो पूरी जगह को कवर करेगा। इसके अलावा एक शार्क फिन एंटीना, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और एक स्लोव टेरिस मिलता है।

अब अगर इसके एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें स्क्वायर ऑफ व्हील, रेक्ड फ्रंट विंडशील्ड, वार्प के अंदर छिपी हुई मस्कुलर साइड क्लैडिंग मिलती है। इसमें अलॉय व्हील 17 इंच के होंगे, जबकि इसकी लंबाई 4,300mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,600mm हो सकती है।

बैटरी और रेंज

Maruti Suzuki eVx में आपको सिंगल और डबल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दोनों ही दिए जाएंगे। इस मॉडल को यूरोप और जापान जैसे बाजारों के लिए रिजर्व में रखा जा सकता है। इस कार में आपको 60 kWh की Li-ion बैटरी पैक दिया जायेगा। जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर ये आपको 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी। जब इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था तब इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल स्क्रीन लेआउट भी दिया गया था।

किससे होगा मुकाबला

मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार Maruti Suzuki eVX का मुकाबला Mahindra XUV700 EV, Hyundai Creta EV, Honda एलीवेट ईवी, टाटा कर्व ईवी, किआ सेल्टोस ईवी जैसे अन्य EV मॉडल्स से होगा। साल 2025 और 2026 में शून्य-उत्सर्जन व्हीकल लॉन्च करने की योजना है। इसे Toyota के 40PL से प्राप्त 27L आर्किटेक्चर पर तैयार किया जायेगा।