अब पेट्रोल-डीजल कार से पाएं मुक्ति! ये हैं 5 सबसे सस्ती Electric Car, कीमत जान तुरंत खरीद लेंगे आप….

Electric Car: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों ( Electric Car) की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे मुख्य कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और प्रदूषण भी है। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार ( Electric Car) खरीदने की सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको ऐसी 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ आपके लिए बेहतर भी होंगी। आइए जानते हैं देश की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों ( Electric Car) के बारे में।

Mg Comet : सबसे सस्ती कार की लिस्ट में एमजी कॉमेट पहले नंबर पर आती है। एमजी कॉमेट एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक का माइलेज देती है। इस इलेक्ट्रिक कार ( Electric Car) की शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये रखी गई है। एमजी कॉमेट देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।

टाटा टियागो ईवी : भारतीय बाजार में Tata Tiago का प्रदर्शन भी बेहतरीन है। टाटा की ओर से सबसे कम कीमत पर लॉन्च किया गया। इस काम की शुरुआती कीमत की बात करें तो यह 8.69 लाख रुपये है। रेंज की बात करें तो यह कार 250 किमी तक की रेंज देती है।

सिट्रोएन eC3 : भारत के लिए फ्रांसीसी ब्रांड की पहली ईवी ईसी3 है। यह मुख्य रूप से Tiago EV को टक्कर देता है। इस EV का मोटर 56bhp और 43Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। वही कीमत की बात करें तो यह 11.50 लाख रुपये से शुरू होती है।

टाटा टिगोर ईवी : Tiago EV के बाद Tigor EV में 26 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। इसका मोटर 74 bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 12.49 लाख रुपये है। रेंज की बात करें तो इसकी रेंज 315 किमी है।

टाटा नेक्सॉन ईवी : Tata द्वारा लॉन्च की गई Tata Nexon EV 14.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। Nexon EV इस सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। तो दूसरे नंबर पर Tigor EV रही, जो कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।