Toll Tax: संभाल कर रखें टोल टैक्स वाली ये रसीद, मिलेंगे ढेर सारे फायदे, जानें- सबकुछ….

Toll Tax : आज के समय में हर कोई इंसान यहां से वहां घूमता ही रहता है और वह अपने परिवार या दोस्तों के साथ पर्सनल व्हीकल का इस्तेमाल करता है। लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में जाने से पहले आपको जगह की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। लेकिन अगर आप कहीं दूर जा रहे हैं और आपके रास्ते के बीच में कई टोल टैक्स (Toll Tax) आता है और टोल की रसीद प्राप्त होती है तो यह बहुत ही बड़े काम की चीज है।

आप अगर यात्रा के दौरान किसी एक राज्य से दूसरे राज्य में जा रहे हैं तो आपको राज्यों की सीमा पर टोल बूथ जरूर आते हैं और आप वहां टोल टैक्स (Toll Tax) देकर रसीद जरूर लेते हैं। राज्यों की सीमाओं पर बने हुए नेशनल हाईवे पर टोल बूथ आपसे सीमा शुल्क लिया जाता है और इसके बदले रसीद दी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि यह रसीद काफी काम की चीज होती है। टोल बूथ से मिली इस रसीद को संभाल कर रखना होता है और यह आपको कई तरह के फायदे देती है।

आइये जानते है इसके फायदे

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल हाईवे पर मौजूद टोल बूथ से मिलने वाली टोल टैक्स की रसीद से आपको कई तरह की जानकारी और फायदे मिल जाते हैं। आज इस आर्टिकल के तहत उन्हीं फायदों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
• अगर आप नेशनल हाईवे से गुजरते हैं और किसी टोल बूथ से टोल टैक्स की रसीद लेते हैं तो इस पर आपको कई तरह के इमरजेंसी नंबर मिल जाएंगे। जिसमें क्रेन सर्विस और एंबुलेंस सर्विस के नंबर होते हैं।
• नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी अगर नेशनल हाईवे पर होती है तो उससे निपटने के लिए इस प्रकार के हेल्पलाइन नंबर रसीद पर दिए जाते है।
• टोल टैक्स की रसीद पर आपको जो हेल्प लाइन नंबर दिखाई दे रहे हैं वह तुरंत ही आपके कॉल का जवाब देते हैं।
• इसके अलावा अगर आपको यात्रा के दौरान कोई परेशानी होती है तो आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के टोल फ्री नंबर 1033 या 108 पर कॉल कर सकते है जो 24*7 चालू रहते है।
• अगर आपके साथ कोई बीमार व्यक्ति यात्रा कर रहा है और उसे तुरंत ही एंबुलेंस की जरूरत है तो आप रसीद पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके 10 मिनट में एंबुलेंस बुलवा सकते हैं।
• इसके अलावा अगर यात्रा के दौरान आपकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाता है तो उसके लिए भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सेवा प्रदान की जाती है। इसके द्वारा आपकी गाड़ी को पेट्रोल पंप तक ले जाया जाता है और पेट्रोल डलवाया जाता है। आपकी गाड़ी को पेट्रोल पंप तक ले जाने के सुविधा फ्री होती है, बाकी पेट्रोल के लिए आपको शुल्क देना होता है।
• इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हेल्पलाइन नंबर पर भी आप कॉल कर सकते हैं जो फ्री होता है। NHAI के टोल फ्री नंबर 8577051000 और 7237999911 है जो फ्री सेवा देते है। इसके अलावा आप पेट्रोल खत्म होने पर 7237999944 पर भी कॉल कर सकते है।