Jawa चुपके से लांच की नई धांसू बाईक – Royal Enfield को दे रही कड़ी चुनौती! जानें – कीमत और लुक्स..

डेस्क : बाइक लवर्स के लिए काम की खबर है। क्लासिक लीजेंड्स ने भारतीय बाजार में एक दमदार बाइक उतारा है। इस बाइक का नाम 2022 Jawa 42 Bobber हैं। इस बाइक को कुल तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो कि ग्राहकों बेहद पसंद आने वाली है। इसकी कीमत की बात करें तो शुरुआती कीमत एक्स शोरूम के हिसाब से 2.06 लाख हैं। तो आइए इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आकर्षक डिजाइन : Jawa 42 Bobber के डिजाइन की बात करें तो यह कंपनी की अन्य बाइक्स से बिल्कुल अलग है। इसमें नया राउंड हेडलैंप, इंडिपेंडेंट क्लॉक कंसोल, नया हैंडलबार, नया फ्यूल टैंक और पूरी तरह से नया डिज़ाइन किया गया सीट है। बाइक के व्हीलबेस को बढ़ाया गया है और इसमें नए फेंडर बहुत अच्छे लगते हैं।

फीचर्स के मामले में बेहतरीन : जावा 42 संस्करण 2.1 में गोल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को नियंत्रित करने के लिए ऑल-अराउंड एलईडी लाइटिंग, डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंटेशन और नया स्विचगियर मिलता है। बाइक की सिंगल सीट भी 2-स्टेप एडजस्टेबल है। इसके अलावा इसमें बार और मिरर, डुअल-चैनल ABS और 42 का वर्जन 2.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Jawa 42 Bobber का इंजन : नई जावा 42 बॉबर बाइक में कम से कम बॉडीवर्क, कट फेंडर, लो सिंगल सीट और मोटे टायर मिलते हैं। नई जावा 42 में 293cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 27bhp की पावर और 27.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, जावा 42 बॉबर में 334cc का इंजन है, जो 30.64PS की पावर और 32.74Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।