ये है देश की 2 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, 200KM तक का मिलेगा रेंज, कीमत है स्प्लेंडर जितनी..

डेस्क : पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर रुख कर रहे हैं। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों ने अच्छी पकड़ बना ली है। इलेक्ट्रिक व्हीकल लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Odysse की ओर से दो इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लॉन्च किया जाएगा। अब इन मॉडलों से पर्दा हटा दिया गया है।

कंपनी की ओर से एक कंप्यूटर बाइक और एक मैक्सी स्कूटर पर काम किया जा रहा है। इन दोनों को जनवरी 2023 और मार्च 2023 तक लॉन्च की जाने की बात है। ग्राहकों को इलेक्ट्रिक बाइक में 150+ किलोमीटर की रेंज मिलेगी। वहीं, स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसमें टच स्क्रीन डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें IOT, रियल टाइम बैटरी एनालिसिस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत की बात करें तो लगभग INR 1 लाख रुपए तक हो सकती है।

अब कंपनी की दूसरी मॉडल मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो इस स्कूटर को प्रीमियम रेंज में पेश किया जाएगा। यह स्कूटर अन्य स्कूटर से अलग है। इसमें डबल बैटरी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध है। मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर 200 km सेअधिक की रेंज प्रदान करेगी। इस स्कूटर में अत्याधुनिक फीचर्स मिलेंगे। एक बेहतरीन राइड के लिए ये स्कूटर एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।