Honda Owners के लिए आई ज़रूरी खबर, हमेशा के लिए इन गाड़ियों को बंद करेगी कंपनी

Honda will not manufacture these cars anymore: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) के किया बीता समय थोड़ा ठीक नहीं है। कंपनी के कार की सेल्स में गिरावट देखी जा रही है। जिसके वजह से कंपनी के पोर्टफोलियो की ग्रोथ नहीं हो पा रही है। इसके अलावा सेल्स गिरने की कारण Honda को ग्रेटर नोएडा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी बंद करना पद गया।

बता दें इस प्लांट में साल 2020 में कंपनी ने अपने प्रीमियम सेगमेंट की कार जैसे सिविक और CR-V का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इतना ही नहीं इसके पहले कंपनी द्वारा अपडेटेड BS6 लाइनअप से उनकी लक्जरी पेशकश को भी बंद करना पड़ा था। बता दें जापान की ये कार कंपनी अब केवल राजस्थान के टपुकारा में इकलौता प्लांट चला रही।

होंडा सिटी, जैज और WRV को करेगी बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Honda Cars India इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक यानी मार्च 2023 तक अपनी 3 गाड़ियों के प्रोडक्शन को पूरी तरह से बंद कर देगी। मालूम हो ये गाड़ियां 4th जनरेशन सिटी सेडान, जैज हैचबैक और WRV क्रॉसओवर हैं। जिसमें जैज को सबसे पहले बंद किया जाएगा। माना जा रहा है कि साल 2022 के अक्टूबर तक इस प्रोडक्शन बंद हो जाएगा।

जिसके बाद, दिसंबर 2022 तक 4th जनरेशन सिटी सेडान का प्रोडक्शन भी बंद होगा। और सबसे आखिरी में यानी मार्च 2023 आते आते तक Honda WRV क्रॉसओवर का प्रोडक्शन बंद कर देगी। जिसका साफ तौर पर मतलब ये है कि मार्च 2023 के बाद Honda Cars India, भारत में केवल 5th जनरेशन सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज सेडान मार्केट में उतरेगी। हालांकि, कंपनी अपने SUV सेगमेंट से भारतीय मार्केट में लौट सकती है। मालूम हो कंपनी इसपर काम भी कर रही है।

अमेज और सिटी बने कंपनी की रीढ़
आपको बता दें Honda जल्दी ही भारतीय मार्केट अपनी SUV उतारने के पूरी तैयारी में है। कहा जा रहा है कि कम्पनी की SUV का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी कॉम्पैक्ट C-सेगमेंट SUVs से होने वाला है। ये भी कहा जा रहा है कि ये मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाईराइडर की भी बराबरी कर सकती है।

बता दें इस वक्त होंडा की रीढ़ की हड्डी, या ऑक्सीजन पाइप उसके दो मॉडल हैं और वो हैं होंडा अमेज और सिटी है। बता दें फिलहाल कंपनी के कुल मार्केट शेयर में इन दोनों गाड़ियो का क्रमशः 50% और 30% योगदान है। वैसे तो भारत में कुल कार बिक्री में SUV का 32% योगदान है। पर Honda ने कहा है, ये आंकड़ा बढ़कर 40% होने की उम्मीद है।