ये है 631Km की रेंज वाली Hyundai की धाकड़ EV- 7 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार, जानें- कीमत और फीचर्स..

2 Min Read

Hyundai IONIQ 5: भारतीय बाजार में इन दिनों ईवी कारों की डिमांड है। इस सेगमेंट में Hyundai के पास IONIQ 5 नाम की एक दमदार कार है। यह दमदार कार एक बार चार्ज करने पर 631 किमी तक चलती है। इतना ही नहीं यह कार महज 7.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज : Hyundai Ioniq 5 EV कार 20 इंच के बड़े एलॉय व्हील पर चलती है। इंतजार करने के बावजूद धड़ल्ले से कार बुक की जा रही है। इसमें 12.3 इंच की स्टाइलिश स्क्रीन मिलती है। 350 kW DC फास्ट चार्जर से यह कार महज 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

छह एयरबैग और वाहन-टू-लोड फ़ंक्शन : आयनिक 5 की शुरुआती कीमत 45.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। इसमें 72.6 kWh का बैटरी पैक है। यह रियर-व्हील ड्राइव है, 217 hp पावर और 350 Nm पीक टॉर्क मिलता है। कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छह एयरबैग्स और व्हीकल-टू-लोड फंक्शन (V2L) जैसे फीचर्स हैं।

ADAS करता है ड्राइवर को अलर्ट : यह कार तीन कलर ऑप्शन ग्रेविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध है। ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट के साथ, इसमें सुरक्षा के लिए ADAS की सुविधा है। अगर किसी वजह से कार में ड्राइव करते वक्त आपका ध्यान भटक गया। जिससे कार दूसरी लेन में चली गई हो या फिर कोई अन्य कार या व्यक्ति कार के सामने आ जाए तो ऐसी स्थिति में ADAS ड्राइवर को अलर्ट करता है और दुर्घटना से बचाने में मदद करता है.

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version