Hero चुपके से लांच की ये Bike – महज 4 सेकेंड में पकड़ती है 60kmph की रफ्तार, बस 75 हज़ार में ला सकते हैं घर

Hero Xtreme 160R: 150-160CC की बाइक्स भारतीय युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। युवा इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं। कई कंपनियों के पास 150-160 सीसी की बाइक मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन ऐसी बाइक्स की संख्या बहुत कम है जो स्टाइलिश लुक के साथ बेहतरीन माइलेज और पावरफुल इंजन देती है। आज हम आपको Hero Xtreme 160R के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन सभी खूबियों से लैस है। आइए जानते हैं विस्तार से।

4 सेकेंड में 60 की रफ्तार : Hero के मुताबिक, Xtreme 160R अपने सेगमेंट की सबसे तेज बाइक है जो महज 4.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 20 सेकेंड का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक को शुरुआती टॉर्क काफी बेहतर मिलता है जिसकी वजह से इसे ट्रैफिक में आसानी से चलाया जा सकता है।

पावर और दमदार इंजन : Hero Xtreme 160R में कंपनी 160 सीसी सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल कर रही है। यह इंजन अधिकतम 15.2 बीएचपी का पावर और 14 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो यह बाइक आसानी से 50-55 kmpl का माइलेज दे देती है। Xtreme 160R अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक भी है। इसका कर्ब वेट केवल 138 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह पल्सर 150 से 12 किलोग्राम हल्की है।

ये रही सभी वेरिएंट की कीमत : कंपनी Hero Xtreme 160R को चार वेरिएंट्स में बेच रही है जिसमें सिंगल डिस्क, डुअल डिस्क, स्टील्थ एडिशन और स्टील्थ एडिशन 2.0 शामिल हैं। Hero Xtreme 160R, XTREME 160R सिंगल डिस्क की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,18,886 रुपये, XTREME 160R डबल डिस्क की 1,22,236 रुपये है। XTREME 160R स्टील्थ की कीमत 1,24,076 रुपये है जबकि XTREME 160R स्टील्थ 2.0 की कीमत 1,30,008 रुपये है।