नए अवतार में आ रही युवा दिलों की धड़कन Hero Karizma XMR? जानें- कीमत और फीचर्स….

Hero Karizma XMR: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कंपनी की कई बाइक्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं, इसी कड़ी में अब कंपनी एक नई बाइक बाजार में उतारने जा रही है। इस बाइक का नाम Karizma XMR है। इसके अलावा Hero MotoCorp की ओर से कई बाइक्स पेश की जाने वाली हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर

Hero MotoCorp प्रतिष्ठित बाइक Karizma को फिर से पेश करेगी। नई Karizma मोटरसाइकिल को KARIZMA XMR नाम से लाया जाएगा। नई Karizma XMR को हाल ही में प्रोडक्शन अवतार में झलक दिखाया गया। यह 210cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होगा जो 25bhp और 30Nm उत्पन्न करता है, जिसे छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है।

हीरो एक्सपल्स 400

Hero MotoCorp नई XPulse 400 एडवेंचर बाइक की भी टेस्टिंग कर रही है, जो ज्यादा पावरफुल इंजन से लैस होगी। नई ADV बाइक नए 421cc इंजन पर आधारित हो सकती है। यह पावरट्रेन करीब 40बीएचपी और करीब 35एनएम जेनरेट करेगा। इस नई मोटरसाइकिल को फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया जा सकता है और 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।