पेट्रोल की नो टेंशन? ये है Hero की नई दमदार Electric Cycle, मिलेंगी 55 KM की रेंज, कीमत बस इतनी..

डेस्क : बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों और प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक साइकिल की ओर रुख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक साइकिल इन दिनों मार्केट में काफी पकड़ बना लिया है। यदि आप भी इस त्योहार इलेक्ट्रिक साइकिल अपने घर लाना चाहते हैं, तो आपके लिए हम काफी जानकारी लेकर आए हैं। आज हीरो कंपनी की चार इलेक्ट्रिक साइकिल की जानकारी देंगे। ये अत्याधुनिक साइकिल 25 किमी की स्पीड से 55 किमी का रेंज प्रदान करता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Hero Lectro C1 : कम्यूटर रेंज का हिस्सा ये साइकिल है। यह एक आरामदायक और सुरक्षित राइडिंग अनुभव प्रदान करता है। इसमें 250W का BLDC मोटर लगा है, जो इसके पिछले पहिये में लगा है। यह साइकिल दो कलर वेरिएंट में आती है। इस साइकिल की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 30 किमी तक का सफर तय करती है। इसकी कीमत 32,999 रुपये है।

Hero Lectro C5x : इस साइकिल की कीमत 38,999 हैं। यह स्टाइलिश ई-बाइक न केवल मजबूत है, बल्कि लिथियम-आयन डिटैचेबल बैटरी के साथ आती है, जिससे इसे चार्ज करना और स्वैप करना आसान हो जाता है। इसे फुल चार्ज होने में 3-4 घंटे का समय लगता है। इसकी बैटरी पानी और धूल से प्रभावित नहीं होती है।

Hero Lectro F1 : इस ई साइकिल की कीमत 38,999 रूपये हैं। एफ सीरीज के तहत हीरो लेक्ट्रो उत्पाद से एमटीबी रेंज में यह सबसे नया जोड़ है। यह सभी ट्रैक और ट्रेल्स के लिए उपयुक्त है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। यह साइकिल आगे और पीछे दोनों के लिए स्किड-विरोधी मिश्र धातु पैडल के साथ आईएसओ प्रमाणित डिस्क ब्रेक के साथ आती है।

Hero Lectro F6i : इस अत्याधुनिक ई – साइकिल की कीमत 54,999 रूपये है। F6i हीरो लेक्ट्रो पोर्टफोलियो में शीर्ष मॉडल है। इसमें 11.6 आह की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 55 किमी तक की रेंज देती है। इसमें RFID की लॉक फंक्शन के साथ LED डिस्प्ले मिलता है।