सामने आई 2023 Creta की पहली झलक, अभी से Tata-Maruti की बोलती हुई बंद..

डेस्क : कंपनी द्वारा Hyundai Creta Facelitft को इंडोनेशिया, थाईलैंड और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में लॉन्च किया गया है। पर ये मिड साइज SUV का फेसलिफ्टेड वर्जन भारत में नहीं आया है। खबर है कि इस फेसलिफ्टेड SUV में मौजूदा मॉडल की तुलना में कॉस्मेटिक और फीचर और डाले जाएंगे।

Hyundai Creta SUV का दूसरा जनरल मॉडल साल 2020 में मार्केट में आया था। अभी भी कुछ 6 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ ये काफी डिमांड में है। सामने आई जानकारी के मुताबिक Hyundai Creta Facelift को 2023 की पहली तिमाही तक भारत में लॉन्च हो सकती है। तो अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि इस मॉडल में क्या कुछ खास होगा।

Hyundai Creta Facelift : इस मिड-साइज SUV का फ्रंट फेशिया Hyundai Tucson की तरह ही होगा। इसमें ‘सेंसियस स्पोर्टीनेस’ देखा जाएगा। नया पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल फ्रंट फेशिया के खास हिस्से को कवर करेगा और LED DRL को फिन-शेप भी इसमें होगी। सामने आई लीक तस्वीरों को देख कर कहा जा सकता है कि इसके हेडलैंप क्लस्टर को बम्पर के निचले हिस्से में रखा गया है। इसमें इंडीकेटर के साथ लो और हाई बीम के लिए अलग-अलग यूनिट्स भी हैं। खबर है कि Creta Facelift में 17-इंच के अलॉय वील्स मिलेंगे।

2023 Hyundai Creta Facelift का इंटीरियर और फीचर्स : सामने आई जानकारी के मुताबिक SUV का इंटीरियर मौजूदा मॉडल की तरह ही होने वाला है। इसमें ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड फिनिश मिलेगा। हालांकि, इंडिया स्पेसिफिक मॉडल में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। यह नया क्लस्टर टॉप-एंड वेरिएंट तक ही सीमित रहेगा। वहीं निचले वेरिएंट में MID के साथ एनालॉग यूनिट मिलेगी।

Hyundai Creta SUV में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट यूनिट को नए इंटरफेस और कुछ एडवांस फीचर्स से लैस होगा। साथ ही इसके अपहोल्स्ट्री में मामूली बदलाव होंगे। खबर है, क्रेटा फेसलिफ्ट में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखे जा सकते हैं।

2023 Hyundai Creta Facelift का पावरट्रेन : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस SUV में कोई मशीनरी बदलाव नहीं देखे जायेंगे। पहले की तरह ही इसमें 1.5-लीटर MPi पेट्रोल, 1.5-लीटर CRDi डीजल और 1.4-लीटर tGDi टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा रहा है। साथ ही ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड iVT और 7-स्पीड DCT का मौका मिलेगा।