Mahindra THAR EV : अब देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। अब Mahindra भी अपनी एक SUV THAR को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की कोशिश कर रही है। इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को हाल ही में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में लॉन्च किया गया है। अब आपको Mahindra की इस नई THAR EV में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिल सकते है।
आप लोगो की जानकारी के लिए बता दें कि Mahindra THAR EV को इस समय बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। केप टाउन में हुए इस इवेंट के दौरान बताया गया है कि THAR के इलेक्ट्रिक अवतार को INGLO-P1 EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। आइये आपको बताते है THAR EV के बारे में कुछ खास जानकारी…..
Mahindra की THAR EV में आपको बेहतरीन पावरफुल बैटरी और कम वजन के कारण ये शानदार रेंज देने मिलने वाली है। इसके साथ ही आपको THAR इलेक्ट्रिक में पहले से ज्यादा ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा और उसके साथ ही ऑल ड्राइव व्हील टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी। हालांकि महिंद्रा कंपनी की तरफ से यह भी बताया गया है कि इसमें आपको 2776 मिलीमीटर और 2,976 मिलीमीटर के बीच व्हीलबेस मिलने वाला है। इसके साथ ही इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी 300mm का होने वाला है।
बैटरी और लॉन्चिंग
अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी बैटरी पावर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इसके बारे में कोई आधिकारिक अपडेट मिला है। हालांकि इसकी लांचिंग के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि साल 2025 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
डिजाइन
ऐसा बताया जा रहा है कि नई लांच होने वाली इलेक्ट्रिक THAR भारत में मौजूद THAR से बिलकुल अलग डिजाइन की होने वाली है। इस बार SUV के सामने की तरफ दिए जाने वाले LED हेडलाइट आपको चौकोर आलर में मिलेंगे। इसके साथ ही आपको ये इलेक्ट्रिक अवतार में THAR जल्द ही सड़कों पर दौड़ती हुई दिखाई देगी।