ये है देश की शानदार Electric Scooter, मिलेगी 150Km की दमदार रेंज, कीमत महज ₹70,000..

डेस्क : देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की मांग दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए संजीवनी बूटी का काम कर रही है। ऐसे में यदि आप भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए कई विकल्प मौजूद है। तो आइए 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के बारे में आपको बताते हैं।

ओकीनावा रिज प्लस : यह एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम से जाना जाता है। इसकी कीमत की बात करें तो 67052 रुपए है। यह स्कूटर 120 किलोमीटर तक का माइलेज प्रदान करता है। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर आप 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे। इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 2 से 3 घंटा लग जाता है। स्पीड के मामले में 55 किलोमीटर प्रति घंटा देता है।

हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स : यह एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर रूप में मार्केट में छाप छोड़ दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 62335 रूपये है। स्कूटर 2 बैटरी विकल्प के साथ आता है। इसमें आपको 82 और 122 किलोमीटर की रेंज मिल जाता है। स्कूटर 46 किलोमीटर प्रति घंटा का स्पीड देने में सक्षम है। इसमें आपको चार कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। साथ ही दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक की सुविधा दिए गए हैं।

बाउंस इनफिनिटी ई1 : इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत सबसे कम कहा जाता है। इसे आप 55114 रूपये की शुरुआती कीमत के साथ अपने घर ला सकते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 85 किलोमीटर माइलेज देता है। इसकी स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज करने में 5 घंटे लग जाते हैं।

एम्पीयर जील : यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको चार कलर में मिल सकता है। इसे खरीदने के लिए 67470 रूपये खर्च करने होंगे। बता दें कि ये इसकी शुरुआती कीमत है। इसमें दिए गए मोटर 1.2 केडब्ल्यू जनरेट करता है। इस स्कूटर के बैटरी को भी चार्ज करने में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

एंपियर मागनस प्रो : एंपियर मागनस प्रो की शुरुआती कीमत 66053 रूपये है। स्कूटर की बैटरी चार्ज होने में 6 घंटे का समय लेती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक की दूरी तय किया जा सकता है। इसमें आपको चार कलर का ऑप्शन मिल जाता है। इसके सभी कलर बेहतरीन और यूनिक है।