शुरू हुई देश की पहली Electric Double-Decker AC Bus, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सफर.. जानिए रूट

डेस्क : अशोक लेलैंड के EV डिवीजन, स्विच मोबिलिटी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल-डेकर वातानुकूलित बस का को आज लांच कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। उन्होनें इस मौके पर कहा कि आज मुंबई में अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक डबल डेकर वातानुकूलित बस को लॉन्च करते हुए मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है।

250 किलोमीटर की हैं रेंज : अभी तक, स्विच यूनाइटेड किंगडम(UK) में अपनी ट्विन-फ्लोर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों को चला रहा है। इस इलेक्ट्रिक डबल-डेकर वातानुकूलित बस EiV22 में 231 kWh की बैटरी और इसे चार्ज करने के लिए ड्यूल गन चार्जिंग सिस्टम भी है। कंपनी के अनुसार ये बस एकबार चार्ज करने पर 250 KM तक की दूरी तय कर सकती है।

कंपनी ने बताया कि उसे मुंबई में 200 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर वातानुकूलित बसों का ऑर्डर भी मिला है और वह देश में इलेक्ट्रिक डबल-डेकर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की एक शानदार कोशिश कर रही है। इस साल अप्रैल 2022 में, स्विच मोबिलिटी ने भारत और यूनाइटेड किंगडम में इलेक्ट्रिक बसों और हल्के कमर्शियल व्हीकल की एक सीरीज डेवल्प करने के लिए 300 मिलियन पाउंड के निवेश की भी घोषणा की थी। स्विच EiV 22 को भारत के लिए डिजाइन और डेवलप किया गया है। कंपनी को यह विश्वास है कि EiV 22 पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में भी जरूर सफलता हासिल करेगी।