डेस्क : महिंद्रा अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 की लॉन्चिंग का इंतजार जल्द खत्म करने वाली है। दरअसल, कंपनी ने इसका पहला TVC एड पेश कर दिया है। 58 सेकेंड के इस एड में XUV400 इलेक्ट्रिक की पावर और फीचर्स दोनों देखने को मिल रहे हैं। एड को देखने के बाद ये भी साफ जाहिर हो गया है कि इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV प्राइस और नेक्सन EV मैक्स से होने वाला है। महिंद्रा की यह लेटेस्ट SUV eXUV300 कॉन्सेप्ट पर है, जिसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया है। हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी ऑफिशियली लॉन्चिंग की डेट अनाउंस नहीं की है।
महिंद्रा की XUV400 इलेक्ट्रिक की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 से शुरू हो सकती है। इसकी कीमत और बुकिंग जनवरी 2023 से शुरू से शुरू होने जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जनवरी से ही इस SUV की डिलीवरी शुरू कर सकती है। पहले स्टेज में महिंद्रा XUV400 ईवी को देश के 16 शहरों में पेश किया जाएगा। इसमें दिल्ली, NCR, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, सूरत, नागपुर, त्रिवेंद्रम, नासिक, चंडीगढ़ और कोच्चि भी शामिल हैं।
महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक का TVC एड : महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक में पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन लगा है। इसमें ड्राइव, रिवर्स और न्यूट्रल के लिए एक गियरबार भी मिलेगा । इसमें एक राउंड स्पीडोमीटर भी मौजूद है। जिसमें 180km/h तक की स्पीड को मेंशन किया है। कार का बूट स्पेस बेहद शानदार है। इसमें चार फुल साइज के बैग आसानी से रखा हुआ दिखाए दे रहा हैं। कार में एक सनरूफ भी दिया है। इसमें स्पीड और ब्रेक पैडल भी मौजूद हैं। डैशबोर्ड पर बड़ी स्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। पूरे वीडियो में XUV400 इलेक्ट्रिक की स्पीड को दिखाया गया है
XUV400 वास्तव में ICE-बेस्ड XUV300 का इलेक्ट्रिक का वर्जन है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs, हेडलैंप, साइड प्रोफाइल जैसी कुछ समानताएं दी गई है। वहीं, कुछ अलग फीचर्स में क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल, ब्रॉन्ज फिनिश के साथ महिंद्रा का नया ट्विन पीक्स लोगो और एक्स-आकार के एलिमेंट शामिल किया गया हैं। XUV400 में रिवाइज्ड टेल लैंप भी मिलता है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर हो सकती है। यानी देखने के में यह बढ़ी और स्पेसियस है। इसमें 368 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा