Bullet की बोलती बंद करने आ रही Bajaj की नई दमदार Bike – कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स..

डेस्क : भारत में बाइक के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। लोग बाइक से घूमना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप भी बाइक लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम ऐसे पांच बाइक्स के बारे में आपके साथ जानकारी साझा करेंगे, जिसे आगामी समय में लॉन्च किया जाएगा। इन बाइक्स को मार्केट में काफी आकर्षण लुक के साथ उतारा जाएगा। तो आइए इन सभी बाइक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2022 Bajaj N150 : Bajaj N150 बाइक को हाल ही में स्पॉट किया गया है, जिसके बाद इसके लॉन्च की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसे साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। शुरुआती अटकलों के आधार पर इस बाइक में 150cc का इंजन लगा होगा। हालांकि इस बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Royal Enfield Himalayan 450 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की लॉन्चिंग की चर्चा पिछले कुछ समय से हो रही है। इसे कई बार टेस्टिंग करते देखा जा चुका है। हाल ही में कंपनी के एमडी सिड लाल ने इस अपकमिंग बाइक के लॉन्च की पुष्टि की थी। पिछले वर्जन के मुकाबले इस नई बाइक में मैकेनिकल और कॉस्मेटिक दोनों ही बदलाव किए जाएंगे।

Royal Enfield Shotgun 650 : रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। नई शॉटगन रॉयल एनफील्ड की सबसे शक्तिशाली बाइक में से एक होने की उम्मीद है। इस बाइक को एक अलग लुक के साथ मार्केट में लॉन्च किए जाने की संभावना है।