कार सेफ्टी से जुड़े इन नियमों में हुआ बड़ा बदलाव – नितिन गड़करी ने किया बड़ा ऐलान.. जानिए –

डेस्क : कार चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर निकल कर सामने आई है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया की भारत में बिकने वाली सभी नई कारों में जल्द ही छह एयरबैग को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर बनाया जाएगा। नए नियम 1 अक्टूबर, 2022 से लागू होंगे।

जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त एयरबैग्स के चलते गाड़ियों की कीमत में 50 हजार तक इजाफा हो सकते है। वर्तमान समय में 6 एयरबैग्स(airbags) वाले Models और वेरिएंट्स की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शुरू होती है। आगे उन्होंने बताया की अब समय आ गया है जब भारत ज्यादा कड़े सिक्यॉरिटी स्टैंडर्ड को अपनाए, जो वाहन और पैदल यात्रियों दोनों के लिए होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में बेची जाने वाली कारों में 6 एयरबैग्स को अनिवार्य करने से सुरक्षा मानकों को बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले जनवरी महीने में मंत्रालय ने 8 सवारी वाली गाड़ियों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य करने के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को मंजूरी दी थी। नोटिफिकेशन के अनुसार, यह नियम 1 अक्टूबर, 2022 से सभी नई कारों पर लागू होगा। भारत में 1 अप्रैल, 2019 से सभी गाड़ियों के लिए driver airbag को अनिवार्य कर किया गया था। इसके बाद डुअल एयरबैग अनिवार्य किए गए थे। सरकार ने डुअल एयरबैग के साथ-साथ सभी कारों के लिए रियर पार्किंग सेंसर और एंटी-लॉक ब्रेक को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के रूप में अनिवार्य किया हुआ है।