Flying Car: दुनिया में हर दिन एक नया अविष्कार हो रहा है। आविष्कार ऐसा कि लोग हैरान होने पर मजबूर हो जाएं। इसी कड़ी में लोगों का एक सपना सच हो गया है। दरअसल, अब हवा में उड़ने वाली कार (Flying Car) को लॉन्च कर दिया गया है।
जी हां, अब आप हवा में उड़ती कार को देख और खरीद सकेंगे। उड़ने वाली इस कार को जेटसन नाम की स्वीडिश कंपनी ने लॉन्च किया है। इस कार का नाम जेटसन वन (Jetson One) रखा गया है। इसे आसानी से उड़ाया (Flying Car) जा सकता है। आइए जानते हैं इस अनोखे आविष्कार के बारे में विस्तार से।
जेटसन वन की कीमत : कंपनी ने ड्रोन जैसी दिखने वाली इस कार की कीमत 98,000 डॉलर तय की है। यह करीब 80 लाख रुपये है। हालांकि इस कार को केवल आठ हजार डॉलर का डाउन पेमेंट देकर लिया जा सकता है। यह करीब साढ़े छह लाख है। यह ड्रोन की तरह दिखता है और इसे उड़ाना बेहद आसान है। कंपनी का दावा है कि कोई भी इसे कुछ ही मिनटों में सीख सकता है।
यह कार देखने में बिल्कुल ड्रोन जैसी लगती है। यह कार भी चॉपर से प्रभावित बताई जा रही है। यह वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है। यह एक जगह से उड़ान भर सकता है। यह मिनटों में हवा में उड़ने लगता है। साथ ही यह बेहद सुरक्षित लैंड भी करता है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कार की उड़ान करीब 20 मिनट की है।