देसी स्कूटर को टक्कर देगा ये विदेशी Electric Scooter, 112Km तक है रेंज, कीमत महज इतनी होगी…

मार्केट में Gogoro की  तरफ से जल्द ही बजट फ्रेंडली  नई इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) लॉन्च होने  वाली है। अगर आप भी सस्ती कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के  मूड में है  तो यह खबर आपके लिए लिए ही है। ताइवनी इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं। कंपनी जिस स्कूटर को इंडियन मार्केट में लांच करने की तैयारी कर रही है उसका नाम Gogoro GX250 है।

लिस्ट में शामिल व्हीकल्स

आपको बता दे अभी तक गोगोरो ( Gogoro ) के भारतीय पोर्टफोलियो में स्मार्ट वाहनों के तहत दो ही व्हीकल लिस्टेड थी, जिसमें सुपरस्पोर्ट और 2 सीरीज मॉडल शामिल थे। परन्तु अब इस लिस्ट में गोगोरो डिलाइट, सुपरस्पोर्ट, वीवा और एस1 वाहन को भी लिस्ट कर  दिया गया है। आपको जानकारी के तहत बता दे इस साल की शुरुआत में गोगोरो 2 प्लस को भी होमोलॉग किया गया था।

Gogoro GX250 रेंज

Gogoro GX250 7kW+ पावर वाली बेहद शक्तिशाली इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं और बाकी स्पेक्स भी काफी हाई-एंड हैं। आपको यह भी बता दे की गोगोरो ( Gogoro ) एक नए वाहन पर भी काम कर रहा है, जो शायद कंपनी के लाइनअप में सबसे ज्यादा बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर साबित हो सकता है। इसका नाम Gogoro GX250 है। रेंज की बात करें तो यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर 112 किमी की रेंज दे सकती है।

Gogoro GX250 कीमत

अब सवाल यह आता है कि आखिर कितनी सस्ती होगी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर। तो आपको बता दें की अनुमान लगाया जा रहा है, ताइवानी कंपनी गोगोरो इस प्रोडक्ट को शायद 60 हजार रुपये के आस-पास लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक ऐसी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली  है। Gogoro GX250 को अगले साल 2024 तक लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही  इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड शायद लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।