Range Rover लाइन-अप में होगा बड़ा बदलाव, अब मिलेगी हाइब्रिड सिस्टम की सुविधा….

Range Rover : भारत में रेंज रोवर की टक्कर बीएमडब्ल्यू एम रेंज से है जिसमें 3 लीटर और 4.4 लीटर का एक इंजन उपलब्ध है। लैंड रोवर बड़ी रेंज की आधुनिक सुविधाओं से लैस एसयूवी बनाने के लिए जानी जाती है। लैंड रोवर की सबसे बड़ी रेंज रोवर सीरीज के संपूर्ण लाइन अप में बदलाव की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक रेंज रोवर में हाइब्रिड सिस्टम को अपडेट किया जाएगा जिसके तहत Hybrid Powertrain को सेट किया जाएगा जिसमें Plug-in Hybrid तथा V8 Trim सिस्टम को सेट किया जाएगा।

रेंज रोवर की नई अपग्रेड सिस्टम के तहत P440e जोकि 218hp के साथ टोटल आउटपुट को 440 एचपी से 460 एचपी तक बढ़ा देगा। इस तरह के प्लग इन हाइब्रिड को P460e के नाम से जाना जाता है। ठीक इसी तरह P510e Powertrain 510 एचपी की पावर को जनरेट करता है तथा 50 एचपी अपग्रेड करने के बाद यह P550e के नाम से पहचाना जाता है। ‌

रेंज रोवर P550e की सहायता से सिर्फ 5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को पकड़ सकता है। रेंज रोवर को पहली बार पीएचवाई पावरट्रेन जोड़ा जाएगा। ‌अगर इसके इंजन सेटअप की बात की जाए तो 4.4 Liter Twin turbocharger Engine और mild hybrid system के साथ 615 एचपी की पावर को जनरेट करता है। रेंज रोवर की एक्स शोरूम कीमत की बात की जाए तो इसकी शुरुआती कीमत 2.39 करोड़ रुपए से शुरू होकर टॉप कीमत 4.17 करोड़ रुपए के बीच निर्धारित की गई है।

रेंज रोवर में आए नए अपग्रेड से नए तथा पुराने ग्राहकों को आधुनिक इंजन पावर जनरेटर तथा कई फीचर्स से लैस किया जाएगा। रेंज रोवर द्वारा SV basepoke Program भी शुरू किया गया है जिसके तहत कलर पेलैट के माध्यम से खरीदार रेंज रोवर के इंटीरियर के कलर का चुनाव कर सकेंगे।