Nitin Gadkari का ऐलान- Toll Tax के नियमों में हुआ बदलाव! अब हाइवे पर चलने वालों के जेब पर पड़ेगा असर….

Toll Tax : राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने हुए टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यदि आप भी राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते हैं और कोई टोल प्लाजा पार करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दिया केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अब टोल टैक्स (Toll Tax) को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। टोल टैक्स पर लागू किए गए नए नियम के अनुसार अब लोगों की जेब पर खर्चा बढ़ जाएगा। हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नए टोल टैक्स नियम के बारे में जानकारी दी है और इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

इस राजमार्ग के टोल पर लगेगा ज्यादा टैक्स :
मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स (Toll Tax) के नियमों को लेकर बदलाव किया है और इसके साथ ही टोल टैक्स में बढ़ोतरी भी कर दी गई है। अब लोगों की जेब पर खर्च बढ़ जाएगा। Toll Tax को लेकर ये नया नियम वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा के लिए बनाया गया है NH58 पर सिवाया गांव के पास में है। अब कोई भी छोटी फोर व्हीलर के लिए 10 रुपये ज्यादा टैक्स बढ़ाया है तो बड़ी फोर व्हीलर जैसे ट्रैक्टर और बस के लिए 15 रुपये टोल टैक्स के बढ़ा दिए गए है। वहीं ट्रक जैसा कोई भारी वाहन पर 30 रुपये टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है।

इस दिन लागू होगा नियम :
आप लोगों की जानकारी के लिए बता देते है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस नियम को लागू कर दिया है और यह 1 जून 2023 से प्रभावी हो चुका है। आप इस नेशनल हाईवे से गुजरते हैं तो अब आपकी जेब पर अधिक खर्च पड़ने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि हर रोज यहां पर 30000 से लेकर 35000 तक वाहन निकलते हैं। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अब इस नेशनल हाईवे पर मौजूद टोल टैक्स (Toll Tax) की कमाई दोगुनी हो जाएगी।