OLA की बिक्री पर ब्रेक लगाने TVS ला रही ये धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें – कीमत….

देश में Electric Scooter की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। OLA Electric का S1 प्रो सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बना हुआ है, वहीं TVS का आईक्यूब दूसरे स्थान पर है। हालांकि, TVS के पास अभी यह इकलौता मॉडल है।

ऐसे में कंपनी सेल्स बढ़ाने के लिए iQube के पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। खबर के मुताबिक, TVS iQube के अफोर्डेबल वर्जन पर काम चल रहा है। दरअसल, सरकार ने FAME 2 के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी में कमी की है। इसकी वजह से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कीमतों में वृद्धि हुई है।

1 जून से ई-स्कूटर खरीदना हुआ महंगा

TVS ने 1 जून 2023 से iQube की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में वैरिएंट के अनुसार इसकी कीमत में 17 हजार से 22 हजार रुपए तक वृद्धि हुई। आपको बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्री (ministry of heavy industry) ने 1 जून से सब्सिडी की रकम को 15,000 रुपए प्रति किलोवाट से कम करके 10,000 रुपए प्रति किलोवाट कर दिया है।

इसकी वजह से कंपनी द्वारा इनमें इजाफा किया गया है। यह दो वैरिएंट iQube और iQube S में उपलब्ध है। iQube की नई कीमत 123,184 रुपए एवं iQube S की कीमत 138,289 रुपए है।

TVS iQube के फीचर्स

TVS iQube में आपको 7 इंच टीएफटी टचस्क्रीन, क्लीन यूआई, वॉयस असिस्ट, इनफिनिटी थीम पर्सनलाइजेशन, एलेक्सा स्किलसेट, इंट्यूटिव म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, चार्जर, ओटीए अपडेट के साथ प्लग-एंड-प्ले कैरी एवं फास्ट चार्जिंग, सेफ्टी इंफोर्मेशन, ब्लूटूथ और क्लाउड कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आपको इसमें 32 लीटर की स्टोरेज मिलती है।

यह 5.1 kWh के बैटरी पैक के साथ आता है, जो 140 किमी की रेंज देता है। TVS iQube में 5-वे जॉयस्टिक इंटरएक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल एवं व्हीकल हेल्थ के साथ आपको प्रोएक्टिव नोटिफिकेशन, 4G टेलीमैटिक्स एवं ओटीए अपडेट भी प्राप्त होता है। इस स्कूटर में थीम पर्सनलाइजेशन, वॉयस असिस्ट एवं एलेक्सा का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको 1.5kW की फास्ट-चार्जिंग मिलती है।

आईक्यूब की रेंज और डेली खर्च

TVS मोटर्स ने अपने ऑफिशियल पेज पर iQube के खर्च को समझाया है। कंपनी बताती है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए का खर्च आता है, ऐसे में पेट्रोल स्कूटर को 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए है। वहीं iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को 50,000Km चलने का खर्च केवल 6,466 रुपए है। इसी के साथ GST की सेविंग और सर्विस एवं मेंटेनेंस कॉस्ट भी बचती है। इस प्रकार 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए बचाता है।