देश में हट जाएंगे सभी टोल-प्लाजा, अब गाड़ी नंबर देख Account से काटेंगे पैसे.. जानें – नई व्यवस्थ..

डेस्क : टोल प्लाजा पर टैक्स जमा करने के लिए फास्टैग लाने के बाद भी हाईवे पर लंबी लाइन से सफर करने वालों को छुटकारा नहीं मिला। ऐसे में अब और भी अत्याधुनिक प्रयोग किए जाएंगे। इस समस्या के समाधान के लिए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) की व्यवस्था की व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे हाईवे पर लगने वाली जाम से निजात मिलने के साथ ही टोल प्लाजा से भी छुटकारा मिल जाएगा।

Toll Plaza

अब नंबर प्लेट से कटेगा पैसा : बता दें कि इस नई व्यवस्था के लागू होने पर वाहन का नंबर स्कैन कर टोल टैक्स काटा जाएगा। यह फायदेमंद होगा कि वाहन जितना लंबा चलेगा, उतना ही टैक्स देना होगा। इसके तहत टोल प्लाजाओं को हाईवे से हटा दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत वाहन के हाईवे में प्रवेश करते ही नंबर प्लेट को स्कैन किया जाएगा। फिर एंट्री और एग्जिट की दूरी को देख यात्रियों के खाते खुद व खुद पैसे काट लिया जाएगा।

इस राज्य से होगी शुरुआत : यह नई व्यवस्था राजस्थान से शुरू की जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा एक नया कॉन्सेप्ट लाया जा रहा है। इसके तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजस्थान में ऐसा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बना रहा है, जिसमें हाईवे पर एक भी टोल बूथ नहीं होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वाहन के मालिक को उतना ही टैक्स देना होगा, जितना उसने हाईवे पर चलाया है।