5.10 लाख की कीमत वाली 7-सीटर कार की जमकर हुई बिक्री, देती है 32KM की दमदार माइलेज..

डेस्क : Maruti Suzuki ने पिछले महीने ही EECO की पिछले माह कुल 10,581 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले वर्ष कंपनी ने कुल 9,165 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं FY 2022-23 में कंपनी ने कुल 96,135 यूनिट्स की बिक्री कर ली है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी नई अपडेटेड Eeco कार को अभी हाल ही में अपडेट करके बाजार में उतार दिया है। यह एक मल्टीपर्पस MPV गाड़ी है। नई Maruti Eeco को कुल 13 वेरिएंट में उतारा है। इसे 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में भी उपलब्ध है। अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है।

नयी Eeco को बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ नए और कुछ अच्छे बदलाव भी किये हैं। कीमत की बात करें तो नई Eeco की X-शो रूम कीमत 5.10 लाख रुपये से लेकर 8.13 लाख रुपये तक जाती है। इस गाड़ी की बिक्री लगातार अब बढ़ रही है।

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने EECO की पिछले महीने कुल 10,581 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल ही कंपनी ने 9,165 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं FY 2022-23 में कंपनी ने कुल 96,135 यूनिट्स की बिक्री कर ली है। जबकि FY 2021-22 में कंपनी कुल 79,406 यूनिट्स की बिक्री। यानी इस सस्ती सेवन सीटर को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी बरकरार है।

इंजन और इसका माइलेज

Maruti Eeco में अब updated 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज ड्यूल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक नई Eeco पेट्रोल वर्जन पर 25 फीसदी ज्याद माइलेज देगी जबकि वहीं Eeco S-CNG पर 29 फीसदी अधिक माइलेज भी मिलेगी।