Nitin Gadkari : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देश में विकास को नई दिशा देने के लिए जाने जाते हैं। केंद्रीय मंत्री देश के राज्य मार्गो को अमेरिका की सड़को की तरह बनाने का दावा करते हैं। इस के अलावा प्रदूषण लेवल को कम करने करने के लिए हर संभव प्रयास में लगे हैं। इसके लिए इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के मुताबिक श्रीलंका और बांग्लादेश ने भारत के साथ इथेनॉल आयात करने को लेकर इच्छा दिखाई है। मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश श्रीलंका इस सरकार से इस संबंध में चर्चा की है।
जैव ईंधन पर सीआईआई के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा, ‘मैंने इस बारे में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री और श्रीलंका के मंत्री से चर्चा की है। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के लिए भारत से इथेनॉल आयात करने के इच्छुक हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि 15 दिनों में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ उनकी बैठक है, जिसमें देश में इथेनॉल पंप शुरू करने के लिए नीति बनाने पर चर्चा की जाएगी।
एथेनॉल का भविष्य
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इथेनॉल का भविष्य बहुत अच्छा है। आपको बता दें कि देश में इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल की बिक्री से तेल की कीमत में कमी आएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा कार और बाइक जैसे निजी वाहन चलाने वालों को होगा। साथ ही इसके सेवन से प्रदूषण के स्तर को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक एथेनॉल खरीदने की इच्छुक है और वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने को लेकर भी आश्वस्त है।